रेलवे द्वारा होली के त्योहार को देखते हुए अमृतसर-बढ़नी-अमृतसर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगामी आने वाले होली के त्योहार को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा स्पेशल रेलगाड़ियों चलाई जाएंगी।

रेलगाड़ियों का संचालन निम्नानुसार:-

05006/05005 अमृतसर-बढ़नी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन
स्पेशल ट्रेन 05006 अमृतसर से बढ़नी के लिए दिनांक 05.03.2026 से 26.03.2026 (04 ट्रिप) तक प्रत्येक गुरुवार को खुलेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी 05006 अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करके लगभग 19 घंटे के बाद सुबह 08:15 बजे बढ़नी पहुँचेगी। स्पेशल ट्रेन 05005 बढ़नी से अमृतसर के लिए दिनांक 04.03.2026 से 25.03.2026 (04 ट्रिप) तक प्रत्येक बुधवार को खुलेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी 05005 बढ़नी से दोपहर 15:10 बजे प्रस्थान करके लगभग 18 घंटे बाद सुबह 09:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

मार्ग में ये स्पेशल रेलगाड़ियां ब्यास, जलंधर शहर, ढंडारी कलां, अम्बाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। भारतीय रेल यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु निरंतर प्रयासरत है और त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Related posts

गर्मियां शुरू होते ही पंजाब सरकार का जनता को बड़ा तोहफा, राज्य में बिजली हुई सस्ती

अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, DEO ने जारी किए आदेश

गुरदासपुर में ज्वेलर के घर पर करोड़ों की लूट, परिवार को बंदी बनाकर सोने के गहने, कैश और गाड़ी ले फरार हुए आरोपी