कुपवाड़ा में सेना ने नाकाम की आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश, 2 आतंकी ढेर

दोआबा न्यूज़लाइन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज सुबह भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शनिवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। दरअसल भारतीय सेना को LoC के पार से बीते दिन घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया और 2 आतंकियों को मारने में सफल रहे। इस ऑपरेशन की जानकारी भारतीय सेना की यूनिट चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्लेटफार्म X पर भारतीय सेना की यूनिट चिनार कॉर्प्स ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की और उसमें 2 आतंकी मरे गए। बताया जा रहा है कि सेना ने इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन पिंपल’ नाम दिया है। फिलहाल अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।

बताते चलें कि इससे पहले 5 नवंबर को भी किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें आतंकियों की गली लगने से एक जवान घायल हो गया था।

Related posts

जालंधर गोली कांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया कैंटर, केबिन में फंसे चालक की मौत

जालंधर के फुटबॉल चौक में बस ने कार को मारी टक्कर, लगा लंबा जाम