जालंधर के अर्बन एस्टेट में लाखों की लूट, महिला के हाथों से पैसों से भरा बैग छीन फरार हुए 2 बाइक सवार लूटेरे

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज सुबह-सुबह पॉश एरिया मॉडल टाउन में आप नेता की हत्या की घटना को पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि थाना 7 में लुटेरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी की पत्नी से लाखों रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी रामानंद वर्मा अपनी पत्नी के साथ विजय नगर के एक बैंक से 17 लाख 10 हजार रुपये निकालकर और घर से लाए 2 लाख रुपये उसमें डालकर अर्बन स्टेट फेज 2 में किसी को पेमेंट देने जा रहे थे। जब वे अर्बन स्टेट फेज 2 पहुंचे और कार पार्क की, तो उनकी पत्नी कार से उतर गईं, जबकि वह कार पार्क करने के लिए कार में बैठे थे। इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए, कारोबारी की पत्नी को धक्का मारा और उसके हाथ में पकड़ा हुआ पैसों से भरा बैग छीनकर वहां से फरार हो गए।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए कारोबारी की पत्नी ने बताया कि वह जैसे ही गाड़ी से बाहर निकली 2 युवक बाइक पर सवार युवक वहां आए, जिनमें से एक युवक आया और उसने मुझे धक्का मारा और मेरे हाथ से पैसों से भरा बैग छीन कर वहां से तेज स्पीड में बाइक पर निकल गए। महिला के अनुसार उन्होंने अपनी कार से लुटेरों का पीछा किया लेकिन लुटेरे कहीं नहीं मिले।। महिला का कहना है कि बैग में 19.10 लाख रुपये थे, जिनकी यहाँ किसी को पेमेंट करनी थी। जिसके बाद घटना की सूचना तुरंत थाना नंबर सात की पुलिस को दी गई।

वहीं सूचना पाकर थाना प्रमुख बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। थाना प्रमुख बलजिंदर सिंह ने कहा कि वे घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं। उम्मीद है कि लुटेरों की बाइक का नंबर किसी कैमरे में कैद हो गया होगा। उन्होंने कहा कि लुटेरे जल्द ही पकड़े जाएंगे।

Related posts

मानव सहयोग सोसायटी का थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए महा-अभियान, 8 फरवरी को जुटेगा रक्तदान का सैलाब

घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए जालंधर में सांझ राहत केंद्र का हुआ उद्घाटन

जालंधर AAP नेता मर्डर केस: CCTV फुटेज में दिखे एक्टिवा सवार 2 आरोपी