जालंधर में खाना मांगने पर एक पिता ने मासूम बच्ची को बेरहमी से उतारा मौ+त के घाट, नशे में धुत्त था पिता

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर से एक रिश्तों को तार-तार करने वाला बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के दूरदर्शन एन्क्लेव में मंगलवार रात एक प्रवासी व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी ही 5 साल की बच्ची को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची भूख लगने पर बार- बार पिता से खाना मांग रही थी, बार-बार बच्ची के खाना मांगने पर गुस्साए पिता ने इस शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया। मृतक बच्ची की पहचान 5 वर्षीय निहारिका के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त बच्ची की माँ काम करने के लिए गई हुई थी और जब वापिस घर आई तो बच्ची को बेसुध पड़ा देखकर उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। जबकि आरोपी ने खुद कबूला कि उसने बच्ची को मार डाला है, उससे बड़ी गलती हो गई है। जिसके बाद बच्ची की माँ के जोर-जोर से रोने- चिल्लाने का शोर सुन पडोसी वहां आ पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत्त आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना 7 के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अरविंदर पुत्र प्रेम पाल के रूप में हुई है, जो वेल्डर का काम करता है। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और अभी दूरदर्शन एन्क्लेव में किराए के घर में अपने 2 बच्चों बेटा-बेटी और पत्नी के साथ रहता है।
बच्ची का छोटा भाई डेढ़ साल का है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी दिखा उसे रिमांड पर ले लिया है।

Related posts

जालंधर में 16 फरवरी से शुरू होगा ‘हमारे सीनियर सिटीजन, हमारा गर्व’ कैंपेन

लायलपुर खालसा कॉलेज के PG बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा ऑर्गनाइज़ की गई एक हैंड्स-इन ट्रेनिंग वर्कशॉप

मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने प्रिंसिपल के तौर पर पूरे किए 17 साल