जालंधर में धडल्ले से चल रहा अवैध इमारतों का निर्माण, नगर निगम सोया कुम्भकर्णी नींद

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर शहर के कई इलाकों में बिना नक्शा पास कराए या नियमों के खिलाफ जाकर बड़े पैमाने पर अवैध इमारतों और कमर्शियल इमारतों का निर्माण होता आया है। जालंधर के ओल्ड रेलवे रोड पर भी कई कमर्शियल इमारतों (दुकानों) का धड़ल्ले से निर्माण हो रहा है। अब यह बड़ी जांच का विषय है कि क्या इन इमारतों के नक्शे पास हैं और यहां नियमों के अनुसार इमारतों के मालिक निर्माण करवा रहे हैं।

शहर में ऐसी कई जगह हैं जहां बिना नक्शा पास कराए या नियमों के खिलाफ जाकर कमर्शियल और रिहायशी इमारतों के निर्माण हो रहे हैं लेकिन नगर निगम है कि कुम्भकर्णी नींद सोया हुआ है और उनकी तरफ से उनपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इस खबर को प्रकाशित करने का हमारा मकसद इतना ही है कि नगर निगम शहर में बन रही अवैध इमारतों पर रोक लगाए और अगर फिर भी बिल्डिंग मालिकों द्वारा निर्माण रोका नहीं जाता तो उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Related posts

जालंधर : तेज रफ्तार कार की टक्कर से 11 महीने की मासूम की मौत, ड्राइवर मौके से फरार

मानव सहयोग स्कूल ने जीती ‘बेस्ट स्कूल डेलिगेशन’ ट्रॉफी

शरद पूर्णिमा पर श्री बालाजी महाराज के दरबार में नतमस्तक हुए अश्वनी अग्रवाल