मानव सहयोग स्कूल में ट्रैफिक नियमों पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: जालंधर के मानव सहयोग स्कूल में 4 फरवरी को विद्यार्थियों के लिए ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा से संबंधित एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शमशेर सिंह, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान शमशेर सिंह ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी बेहद रोचक और सरल तरीके से दी। उन्होंने सड़क पर सुरक्षित रूप से चलने, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सेमिनार में भाग लिया और प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा व्यक्त की।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सपना कुमार ने कहा कि इस तरह के सेमिनार विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को छोटी उम्र से ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शिक्षा देने से वे भविष्य में जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक बन सकते हैं। अंत में मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया गया तथा विद्यार्थियों से हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Related posts

PCMSD कॉलेज की BA. B.Ed सेमेस्टर-II की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

APJ कॉलेज की MA.फाइन आर्ट्स Sem-4 की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया दूसरा स्थान

डॉ. बीआर आंबेडकर प्रतिमा बेअदबी मामले में जालंधर में वाल्मीकि समाज ने किया कल बंद का ऐलान