चंडीगढ़ में विशाल किसान रैली आयोजित, 3 घंटे चलेगा प्रदर्शन

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ: चंडीगढ़ में आज किसानों की विशाल रैली होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार रैली के लिए किसान सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए हैं। यह रैली चंडीगढ़ के सेक्टर-43 के दशहरा ग्राउंड में आयोजित की जा रही है। 3 घंटे की इस रैली के लिए प्रशासन ने किसानों को अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि यह रैली दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगी। SKM ने कहा है कि यह रैली कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष की पांचवीं वर्षगांठ के रूप में आयोजित की जा रही है।

वहीं अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि इस रैली में पंजाब भर से करीब 10 हजार किसान और 30 किसान संगठन इस रैली में शामिल होंगे। इस रैली के लिए किसानों द्वारा प्रदर्शन स्थल पर बड़े स्तर पर तैयारियां की गईं हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भरी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रैली स्थल पर की है। हालांकि बॉर्डर पर किसी किसान को रोकने के लिए कोई बैरिकेडिंग या विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं प्रशासन द्वारा सेक्टर-43 और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

Related posts

परीक्षा संस्थानों और अस्पताल के नजदीक डी जे बजाने पर रोक

जालंधर रेंज ANTF की नई इमारत का DGP गौरव यादव ने किया उद्धघाटन

Jalandhar में ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया की बैठक आरती राजपूत (राष्ट्रीय अध्यक्षा) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई