दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: पंजाब के जालंधर के एक निजी अस्पताल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के एक नामी प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों का बड़ा ही अजीबो-गरीब कारनामा सामना आया है। अस्पताल पर आरोप लग रहे हैं कि यहां के डॉक्टरों ने रसौली की समस्या का इलाज करवाने आई महिला का डायलिसिस कर दिया। बता दें कि अस्पताल पर गलत इलाज सहित अन्य गंभीर आरोप एक महिला मरीज और उसके परिजनों द्वारा लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसी बीच अस्पताल के बाहर भारी हंगामा भी देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला मरीज का कहना है कि उसे रसौली थी, जिसका इलाज करवाने के लिए वह 2 साल पहले यहां आई थी। यहां के डॉक्टरों ने उसे किडनी की समस्या बता दी और बाजू में डब्बी लगा डायलिसिस करना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक मरीज महिला की मां पर भी डॉक्टरों ने किडनी देने का दबाव डाला। महिला ने कहा कि गलत इलाज का शक होने पर वह अस्पताल से छुट्टी लेकर चले गए। लेकिन अब इलाज के लिए जगह-जगह भटक रहे हैं। पर बाजु में डब्बी लगी होने कि वजह से कोई अस्पताल इलाज नहीं कर रहा।
परिवार का कहना है कि बाकी अस्पतालों से करवाए टेस्टों में किडनी ठीक निकली है। लेकिन बाजू में डब्बी लगी होने के कारण कोई इलाज नहीं कर रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों ने गलत इलाज के ही उनसे करीब 8 लाख रुपए हड़प लिए हैं। जिसको लेकर उन्होंने अस्पताल के बाहर हंगामा किया।
वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं बाकि मामले की जांच की जा रही है।