जालंधर के Eastwood के पास हाईवे पर भयानक Accident, कंटेंनर और बजरी से भरे टिप्पर की जबदस्त भिड़ंत, 4 घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार भयानक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर बीते मंगलवार ईस्टवूड के सामने कंटेंनर और बजरी से भरे टिप्पर की आपस में जबदस्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी चपेट में और भी कई वाहन आ गए। हादसे में 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। वाहनों कि टक्कर के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। हादसे के कारण टिप्पर और कंटेनर दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं , इसके साथ और भी कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और ट्रेफिक को सुचारु किया। वहीं पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related posts

HMV में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन

सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिणामों में किया शानदार प्रदर्शन

लायलपुर खालसा कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बेटियों को समर्पित तीज का त्योहार