गुजरात के साबरकांठा में भयानक ACCIDENT, तेज रफ़्तार बस ने वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

साबरकांठा: गुजरात के साबरकांठा में बुधवार सुबह बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार साबरकांठा में हिम्मतनगर के पास आज सुबह एक बस और वैन की भयानक टक्कर हुई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वैन शमलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। तभी हिम्मतनगर जाने वाले नेशनल हाईवे में पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने वैन को टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए ।

वहीं राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत घायलों को हिम्मतनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं गंभोई पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अल्पेश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। एक्सीडेंट का मुख्य कारण बस ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार को माना जा रहा है। आगे की जांच जारी है।

Related posts

जालंधर केंद्रीय मंडल- 5 में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राकेश राठौर

जालंधर में देर रात महिंद्रा पिकअप ले उड़े कार चोर, वारदात CCTV में कैद

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड करण धनकड़ के साथ की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें