दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर के दोआबा खालसा स्कूल मार्केट एसोसिएशन (रजि.), जालंधर की ओर से प्रगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान नियुक्त होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने उन्हें सरोपा डालकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और बधाई दी, तथा उनके उज्जवल व सफल कार्यकाल की कामना की।
इस मौके पर प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी ने कहा कि प्रगट सिंह एक अनुभवी और जमीनी नेता हैं और उनके नेतृत्व में पंजाब में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूती से उभरेगी।
इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. टी.एस. रंधावा, जनरल सेक्रेटरी सुदेश गुप्ता, कैशियर अंकित अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट प्रजय शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी पवन कुमार तथा सेक्रेटरी शिवम विज सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी।