दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के कुशल मार्गदर्शन में पोषण और स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वस्थ भोजन के विकल्प, संतुलित पोषण और समग्र स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
छात्राओं ने संतुलित आहार, पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारीपूर्ण पावर प्वाइंट प्रस्तुतियां दीं, जिनमें पोषण और जैविक घड़ी के बीच संबंध भी शामिल था। छात्राओं के लिए स्वस्थ खान-पान, संतुलित पोषण और समग्र स्वास्थ्य पर शैक्षिक वीडियो भी प्रदर्शित किए गए।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कार्यक्रम के आयोजन में पोस्ट ग्रैजुएट जुलॉजी विभाग के प्रयासों की सराहना की और कहा कि युवाओं में पोषण के प्रति जागरूकता एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। डॉ. सीमा मरवाहा, डीन एकेडमिक्स और विभागाध्यक्षा ने कहा कि अच्छा पोषण स्वस्थ और उत्पादक जीवन का आधार है तथा छात्राओं को सोच-समझकर भोजन के विकल्प चुनने और स्वस्थ जीवनशैली की आदतें विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं कार्यक्रम का संयोजन डॉ. साक्षी वर्मा, रवि कुमार और शिखा वर्मा, सहायक प्रोफेसर, पोस्ट ग्रेजुएट जुलॉजी विभाग द्वारा किया गया। लैब तकनीशियन सचिन ने कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने में सहयोग दिया। कार्यक्रम का समापन छात्राओं को स्वस्थ खान-पान की आदतें अपनाने तथा संतुलित पोषण और स्वस्थ जीवन के संदेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करते हुए हुआ।