हीटवेव का प्रभाव इंसानों और जीवों के साथ- साथ फोन पर भी, गर्मी में ओवरहीट हो रहे फोन को बचाने के लिए जानें Do’s और Don’ts

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: देश में कई राज्यों में गर्मी अपने चरम पर है। ज्यादातर राज्यों के कई शहरों में टेम्प्रेचर लगभग 45 डिग्री पार हो चुका है। वहीं भीषण गर्मी के चलते जहां एक तरफ लोगों का जीना मुहाल हुआ पड़ा है वहीं दूसरी तरफ इस भयंकर गर्मी का असर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर भी पड़ता दिख रहा है। इस भीषण गर्मी में और ज्यादा टेम्प्रेचर में अब फोन भी जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहे हैं। यहां तक कि चार्जिंग बीच में रुक रही है, कैमरा बंद हो रहा है और बैटरी भी तेजी से खत्म हो रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि फोन में लगातार ओवरहीटिंग से उसके प्रोसेसर की कैपेसिटी घट सकती है। डिस्प्ले को नुकसान पहुंचा सकती है। कैमरा सेंसर खराब कर सकती है और लंबे समय में फोन की लाइफस्पैन कम कर सकती है।

वहीं एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि फोन की लगातार ओवरहीटिंग सिर्फ बैटरी को ही नहीं, बल्कि प्रोसेसर, कैमरा सेंसर, डिस्प्ले और पूरे फोन की परफॉर्मेंस को नुकसान पहुंचा सकती है। यहां तक कि कई फोन बनाने वाली कंपनियां पहले ही चेतावनी देती है कि 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान में स्मार्टफोन पर स्थायी असर भी पड़ सकता है। अब हम आगे आपको बताने जा रहे हैं कि इस भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान में आप अपने फोन को ओवरहीट होने से कैसे बचा सकते हैं।

फोन को ओवरहीट होने से बचाने के लिए करें ये काम :-

1. बाहर से आकर गर्म फोन को तुरंत चार्ज न करें:
अपने फोन को ओवर हीट होने से बचाने के लिए एक हिदायत है कि कभी भी बाहर धूप से आकर गर्म फोन को सीधा चार्जिंग के लिए न लगाएं। यह सरासर गलत है। गर्म फोन को सीधे चार्जिंग में लगाने से बैटरी पर अतिरिक्त थर्मल दबाव पड़ता है। चार्जिंग खुद भी गर्मी पैदा करती है ऐसी स्थिति में फोन ज्यादा गर्म हो सकता है और चार्जिंग अपने आप रुक सकती है।

2. थर्मल थ्रॉटलिंग हीट से फोन खुद ही खुद को यूं रखता है सुरक्षित

अगर फोन लगातार गर्म रहा है तो बैटरी हेल्थ तेजी से गिरती है, चार्जिंग धीमी हो जाती है, यहां तक की प्रोसेसर स्पीड घटा देता है और फोन धीमा स्लो महसूस होने लगता है। इसे ‘थर्मल थ्रॉटलिंग’ कहा जाता है। यानी फोन ओवरहीट से खुद को बचाने के लिए परफॉर्मेंस कम कर देता है।

3. गर्म कार में कभी न छोड़ें फोन

एक और बात हमेशा याद रखें कि इस गर्मी के मौसम में बंद कार में अपना फोन कभी भी कार में न छोड़ें। क्योंकि कार के अंदर का तापमान हमेशा बाहर के तापमान से ज्यादा होता है, ऐसी स्थिति में अगर फोन कार में छोड़ दिया जाए तो बैटरी और डिस्प्ले दोनों को नुकसान हो सकता है। बैटरी फूल सकती है, स्क्रीन पर दाग या लाइनें आ सकती हैं यहां तक कि कैमरा सेंसर प्रभावित हो सकता है व फोन अचानक बंद हो सकता है।

फोन ओवरहीट होने पर क्या करे…

  • चार्जिंग तुरंत बंद कर दें
  • फोन को धूप से जल्दी हटाएं
  • कैमरा व रिकॉर्डिंग तुरंत बंद कर दें
  • फोन कवर निकाल दें, ताकि गर्मी बाहर निकल सके
  • फोन का बैटरी सेवर मोड चालू कर दें
  • फोन का डार्क मोड इस्तेमाल करें:- डार्क मोड फोन की कम पावर इस्तेमाल करता है, जिससे गर्मी भी कम पैदा होती है।
  • कमजोर नेटवर्क में 5G बंद: – कमजोर नेटवर्क वाले एरिया में 5G बंद कर दें नहीं तो फोन वहां लगातार सिग्नल खोजता रहता है और इससे गर्मी बढ़ती है। सिर्फ बैटरी नहीं, पूरा फोन प्रभावित होता है

Related posts

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 1 दशक पूरा होने पर आज से राष्ट्रव्यापी समारोह आरंभ

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत

Breaking: पंजाब कांग्रेस की हाईलेवल मीटिंग, कांग्रेस हाईकमान जल्द कर सकती है नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान