APJ कॉलेज के क्लासिकल डांस विभाग की अध्यक्ष जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कॉलेज को समय-समय पर गौरवान्वित तो करते ही रहते हैं यहां के प्राध्यापक भी अपने क्षेत्र विशेष में मेहनत करते हुए कॉलेज का नाम रोशन करते ही रहते हैं। इसी श्रृंखला में कॉलेज के इंडियन क्लासिकल डांस विभाग की अध्यक्ष डॉ मिक्की वर्मा को जिला प्रशासन की ओर से कत्थक के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर माननीय मोहिंदर भगत के करकमलों से सम्मानित किया गया।

वहीं प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने डॉ वर्मा की उपलब्धि पर उनको बधाई देते हुए कहा कि वह निरंतर मेहनत करती रही और राष्ट्रीय स्तर पर भी कत्थक के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपलब्धियां को हासिल करने का प्रयत्न करें। डॉ मिक्की वर्मा ने इस सम्मान की प्राप्ति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान की प्राप्ति यहां एक तरफ उनको आह्लाद एवं प्रसन्नता से भर रही है दूसरी तरफ इस क्षेत्र में और भी सख्त मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रही है, उन्होंने कहा कि एपीजे कॉलेज ने उन्हें एक अच्छे शिक्षक बनने के साथ-साथ कत्थक के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के बहुत अवसर प्रदान किए हैं। इस उपलब्धि विशेष में उन्होंने अपने परिवार एवं मित्रों के सहयोग की भी भरपूर सराहना की।

Related posts

HMV कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया

PCMSD कॉलेज ने देशभक्ति के जोश के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्राउड मोमेंट: DAVIET के 3 प्रोफेसरों को मिला पेटेंट