Breaking: राज भवन का नाम बदलने वाला 10वां राज्य बना हरियाणा, राज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन

दोआबा न्यूज़लाइन

हरियाणा: भारत के राज्य हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में राज भवन का नाम बदलकर अब लोक भवन रख दिया गया है। इस नए नाम के रखे जाने के बाद अब लोग राज भवन को लोक भवन के नाम से जानेंगे। इस बात की जानकारी राज्यपाल असीम घोष ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यह अधिसूचना 1 दिसंबर से लागू हो गई है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा राजभवन का नाम बदलने वाला देश का 10वां राज्य बन गया है। इससे पहले राजस्थान समेत 9 राज्यों के राज भवनों के नाम बदलकर लोक भवन किए जा चुके हैं।

Governor द्वारा जारी नोटिफिकेशन

Related posts

सोनीपत में कुलर, पंखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयानक आग, चपेट में आई 2 अन्य फैक्ट्रियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र पर आघात – ईंजी. चंदन रखेजा