जालंधर के इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके में खाली प्लाट में मिला व्यक्ति का अधजला शव, इलाके में सनसनी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे पर इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास मछली मार्किट के पीछे खाली प्लाट में एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनीसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि जहां शव पड़ा मिला वह सरकारी ज़मीन है। इलाके में शव मिलने की सूचना तुरंत लोगों ने पुलिस को दी।

वहीं शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर थाना डिवीजन नंबर 8, थाना डिवीजन नंबर 1 और थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाएं हैं। मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर- 8 के SHO साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि बरामद शव का कुछ हिस्सा जला हुआ है और उसके पास दारू की छोटी बोतल, गिलास, पेट्रोल की बोतल और माचिस मिले हैं। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान के लिए शव की तस्वीर भी आसपास के लोगों को दिखाई, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है और इस बात की जांच कर रही है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है ताकि घटना का कोई सुराग मिल सके। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जालंधर में 28-29 अगस्त को होगा ‘हमारे राम’ प्रसिद्ध नाटक: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत एवं सलाहकार दीपक बाली

AAP पार्टी ने पंजाब को हर क्षेत्र में बर्बाद किया, भाजपा बनेगी पंजाब की आवाज़: बी.एल. संतोष

जालंधर पुलिस की स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर रेड, 2 लड़कियां और 4 युवक गिरफ्तार