जालंधर में ‘एमजी मैजेस्टर” की ग्रैंड लॉन्चिंग, प्रीमियम फीचर्स और दमदार तकनीक से लैस नई D+ SUV

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के बीएसएफ चौक पर स्थित एमजी मोटर्स के अधिकृत डीलर कार्गो मोटर्स के शोरूम में नई प्रीमियम एसयूवी “एमजी मैजेस्टर” को भव्य तरीके से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर शोरूम में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों, ग्राहकों और ऑटोमोबाइल प्रेमियों ने नई एसयूवी का स्वागत तालियों और उत्साह के साथ किया। लॉन्च के दौरान पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस दौरान ग्राहकों को वाहन की आधुनिक खूबियों से अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नार्थ हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल और सौरभ ने खासतौर पर शामिल होकर गाड़ी को रस्मी तोर पर लॉन्च किया। लॉन्चिंग समारोह में मुख्य मेहमानों और गणमान्यों के पहुंचने पर डीलरशिप के जीएम हरमन थिंद और मार्केटिंग मैनेजर संदीप वर्मा आदि ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में सेल्स मैनेजर हर्ष ग्रेवाल, यूस्ड कार मैनेजर अंकुश सांगवाल और पुष्पिंदर राय आदि भी मौजूद रहे।

एमजी मैजेस्टर को कंपनी ने एक प्रीमियम डी+ सेगमेंट एसयूवी के रूप में पेश किया है, जो शानदार डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक और बेहतरीन सुरक्षा सुविधाओं का संगम है। वाहन का फ्रंट लुक बेहद आकर्षक और बोल्ड है, जिसमें बड़ी ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स और आधुनिक डे-टाइम रनिंग लाइट्स इसे सड़क पर अलग पहचान देंगी।

वहीं कंपनी द्वारा मैजेस्टर में शक्तिशाली डीजल इंजन दिया गया है, जो बेहतर प्रदर्शन और लंबी दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। इसके साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एडवांस ड्राइविंग मोड्स की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे चालक को हर तरह की सड़क पर बेहतर अनुभव मिलता है।

वाहन के इंटीरियर की बात करें तो इसमें प्रीमियम लेदर सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा कनेक्टेड कार तकनीक के माध्यम से वाहन को मोबाइल एप्लीकेशन से भी नियंत्रित किया जा सकता है।

वहीं ये एसयूवी एमजी मैजेस्टर सुरक्षा के क्षेत्र में भी कई उन्नत फीचर्स से लैस है। इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ट्रैक्शन कंट्रोल और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये तकनीकें चालक और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कंपनी अधिकारियों ने बताया कि एमजी मैजेस्टर उन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है जो लग्जरी, आराम, तकनीक और सुरक्षा का बेहतरीन संयोजन चाहते हैं। लॉन्च कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राहकों ने वाहन के डिजाइन, विशाल केबिन और अत्याधुनिक फीचर्स की सराहना की।

वहीं नई एमजी मैजेस्टर के आगमन से प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा ओर अधिक रोचक होने की उम्मीद है तथा यह एसयूवी अपने आकर्षक फीचर्स के कारण ग्राहकों के बीच खास पहचान बना सकती है।

Related posts

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत हर तीन माह बाद जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध करबाई जा रही पौष्टिक राशन किट

जालंधर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल का संचालक IED समेत गिरफ्तार

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने दिया जालंधर शहरी नवनियुक्त जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की को आशीर्वाद