राज्यपाल व CM सुक्खू ने लोगों को दी रक्षाबंधन की बधाई , ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यपाल को बांधी राखी

दोआबा न्यूजलाइन

हिमाचल: हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रक्षा बन्धन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि रक्षा बन्धन का त्योहार समाज में आपसी भाई-चारे को बढ़ाने के साथ-साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर सीएम सुक्खू ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और परस्पर विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षा बन्धन का त्योहार सद्भाव और स्नेह को पोषित करता है। उन्होंने कामना की कि राखी का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आए।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यपाल को बांधी राखी

वहीं दूसरी और रक्षा बन्धन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सुन्नी और पंथाघाटी केन्द्र की ब्रह्माकुमारी बहनों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को राखी बांधी। उन्होंने राज्यपाल की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और समाज के प्रति निरंतर सेवा भाव की कामना की।

वहीं राज्यपाल ने उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया और रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षा बन्धन का त्योहार स्नेह, पारस्परिक सम्मान और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Related posts

फिरोजपुर मंडल द्वारा नसराला रेलवे स्टेशन पर विकसित किया गया ऑटोमोबाइल हैंडलिंग टर्मिनल

फिरोजपुर मंडल के कई स्टेशन इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली से हुए लैस

मंडी में बीती रात तेज बारिश ने मचाई भारी तबाही, 3 की मौत, कई गाड़ियां बही