NHS अस्पताल द्वारा धर्मशाला के योल में लगाया जा रहा निःशुल्क चिकित्सा जांच कैंप

दोआबा न्यूज़लाइन

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पड़ते योल में एक्स-सर्विसमैन लीग धर्मशाला/काँगड़ा और श्री सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब योल द्वारा एनएचएस अस्पताल, जालंधर के सहयोग से 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया जा रहा है।

यह कैंप श्री सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब योल में सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहेगा। कैंप में एन.एच.एस. अस्पताल के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों द्वारा दिमाग, रीड़ की हड्डी, घुटने व कुल्हे दिल के रोग, पेशाब तथा गदूद के रोग से पीड़ित लोगों का मुफ्त चेकअप किया जाएगा।  

इस कैंप में जरूरतमंद मरीजों के मुफ्त ईसीजी और ब्लड शुगर बीएमडी टेस्ट किए जाएंगे और फ्री में जरुरत अनुसार दवाईयां मुहैया करवाई जाएंगी। कैंप में ईसीएचएस, हिमाचल गवर्नमेंट, सीजीएचएस, सभी टीपीए और आयुष्मान कार्ड होल्डर्स भी आकर सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। कैंप के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए एनएचएस अस्पताल से संपर्क करें।  

Related posts

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ने जोशपूर्ण जुंबा सत्र के साथ किया ‘मदर्स हैप्पीनेस क्लब’ का शुभारंभ

नशों के खिलाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई तेज, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग

जालंधर पुलिस की ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध ड्राफ्ट बीयर और प्रीगैबलिन कैप्सूल सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार