Breaking: सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर, खत्म हुई सरकारी बसों की हड़ताल

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। बताया जा रहा है कि पंजाब भर में पिछले 5 दिनों से चल रही रोडवेज-पनबस-पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल आज मंगलवार को खत्म हो गई है। हड़ताल खत्म होने के बाद अब 5 दिन बाद डिपो में खड़ी सरकारी बसें पंजाब की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए लुधियाना में यूनियन के उपप्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह संघर्ष सरकार किलोमीटर स्कीम द्वारा की जा रही कॉर्पोरेट की धक्केशाही के खिलाफ था। जिसमें कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने एकजुट होकर भाग लिया। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान पुलिस ने कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया और उन पर 307 जैसी संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। इस दौरान सरकार और मैनेजमेंट की ओर से यह निर्देश जारी हुआ था कि धरना-प्रदर्शन में मौजूद कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई कर तुरंत उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाए।

वहीं इसके साथ ही यूनियन के उपप्रधान ने यह भी कहा कि यह धरना मुख्य रूप से जेलों में बंद साथियों की रिहाई और सभी कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल करवाने की मांग को लेकर लगाया गया था। यूनियन नेताओं के अनुसार अब मैनेजमेंट ने इन मांगों को मान लिया है, जिसके बाद यूनियन द्वारा हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया है।

Related posts

JALANDHAR -PATHANKOT नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना

Machinex Expo का जालंधर में 16 जनवरी से शुरू होगा 8वां एडिशन

जालंधर के माता रानी चौक पर बीती रात भयानक Accident, बाल-बाल बचा परिवार