पठाखे चलाने के शौकीनों के लिए खुशखबरी, इस जगह लगेगी पटाखा मार्किट

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही जालंधर में अस्थाई पटाका मर्किट के लिए जगह तय हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार अस्थाई पटाखा मार्किट जालंधर के पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली में लगेगी। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने गांव राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर अस्थायी पटाखा मार्केट लगाने के लिए अनुमति दे दी है।

जानकारी के अनुसार अस्थाई पटाखा मार्किट के लिए प्रशासन की ओर से अनुमति के साथ सुरक्षा, ट्रैफिक और दुकानों की व्यवस्था को लेकर कई शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। कहा जा रहा है कि प्रशासन ने जिस जमीन को पटाखा मार्केट के लिए मंजूरी दी है, उसे अजय पार्क के नाम से जाना जाता है। इसमें 150 के करीब दुकानें सजाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि पटाखा कारोबारियों से जुड़ी एसोसिएशनों ने इस जमीन को 5 साल के लिए पटाखा मार्कीट लगाने के उद्देश्य से लीज पर लिया है। वहीं खबर यह भी है कि इस बार पटाखों के रेट भी पिछली बार से 10 फीसदी ज्यादा होंगे।

बता दें कि इससे पहले ये पटाखा मार्किट बलटर्न पार्क में लगती थीं, जहां शहर और बाहरी इलाकों से लोग आकर पटाखों की खरीदारी करते था।

Related posts

जालंधर रेंज ANTF की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

मेयर वनीत धीर ने मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में नई लैब का किया उद्घाटन

भाजपा हिमाचली सेल के नवनियुक्त प्रदेश कन्वीनर पहुंचे राकेश राठौर के घर, मुंह मीठा करवाकर किया स्वागत