दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर (पूजा, सपना) सोने-चांदी की बढ़ रही कीमतें चिंता का विषय बनती जा रही है। हर रोज यह नया रिकार्ड बना रही है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम सर्राफा बाजार में पहली बार ₹1 लाख रुपए के करीब पहुंच गया है। वहीं अगर बात 22 कैरेट सोने की करें तो 10 ग्राम की कीमत ₹ 91,150 है। 112 दिन में ₹23,838 महंगा हो चुका है।
कुछ एक्सपर्ट के अनुसार सोने की कीमतों में ओर भी उछाल देखने को मिलेगा। जिसका सीधा असर स्वर्णकारों के व्यपार पर देखने को मिला है। इसी कड़ी में दोआबा न्यूज़ लाईन की टीम आज लाल बाजार में पहुंची, जहां उन्होंने स्वर्णकारों से बातचीत की। जहां उन्होंने बहुत चौकाने वाले खुलासे किये और व्यापार में आई गिरावट के बारे में भी अपना दर्द बयां किया।
जानकारी देते हुए स्वर्णकार संघ जालंधर के प्रधान हरजीत सिंह ने बताया कि दोनों चाइना-अमेरिका की ट्रेड वॉर में आ रहे बदलाव के कारण ही
सोने की कीमतें आसमान छू रही है। दोनों देशों में जितनी देर समझौता नहीं होगा, उससे पहले कुछ सही नहीं होगा। बाजार में पूर्ण तरह से सन्नाटा छाया हुआ है। ग्राहक भी इस समय कुछ खरीदारी नहीं कर रहे है। ग्राहक पहले भी धोखा खा चुके है। जिसके कारण अब वह सोच समझकर चल रहे है।
दुकानदार वरिंदर कुमार ने कहा कि ग्राहक के साथ दुकानदार भी अब माल नहीं खरीद रहा है। जो की व्यापार के लिए बहुत नुकसान दायक है। सोने की तेजी फर्जी है। सेंट्रल गवर्नमेंट से अपील करते है कि सोना-चांदी को एमसीएक्स (MCX) ट्रेडिंग कमोडिटी से निकाल देना चाहिए, ताकि सभी को सहूलत मिल सके। बढ़ रही कीमतों के कारण मिडल क्लास लोगों के लिए सोना खरीदना पहुंच से बाहर होता जा रहा है। इसीलिए लोग अब पुराने जेवरों की फिनिशिंग करवा कर ही अपना टाइम पास कर रहे है। मार्किट का हाल बुरा है। ग्राहक बहुत कम आ रहे है। अगर ऐसा ही चलता रह तो दुकानदारों का काम करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।