दोआबा न्यूज़लाइन
एयरपोर्ट से गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली: गोवा के नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ में बीते दिनों हुए अग्निकांड मामले में बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर उक्त मामले में मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाइलैंड से दिल्ली लाया गया। दोनों आरोपी भाईयों को
भारतीय सुरक्षा अधिकारीयों की निगरानी में आज दोपहर दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लाया गया। जहां गोवा पुलिस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार गोवा पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी के बाद अब दोनों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा। वहीं ट्रांजिट रिमांड मिलते ही पुलिस दोनों को गोवा ले जाएगी। जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को थाई अधिकारियों को पता चला था कि भारतीय सुरक्षा एजेसियां जिन भाइयों को ढूंढ रही है, वे फुकेट में छिपकर बैठे हैं। जिसके बाद थाई अधिकारियों ने होटलों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी।
बताते चलें कि दोनों गिरफ्तार आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा बिर्च नाइट क्लब के मालिक हैं, जहां बीते 6 दिसंबर को आग लग गई थी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। जहां थाईलैंड पुलिस ने दोनों भाईयों को 11 दिसंबर को फुकेट में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आज सुबह उन्हें बैंकॉक से भारत डिपोर्ट किया गया। जिसके बाद जब 11 दिसंबर को दोनों भाई होटल से बाहर खाना खाने के लिए निकले तो थाई इमिग्रेशन और पुलिस अधिकारियों ने उनकी पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड मामले में दोनों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज है।