GNA स्कूल ऑफ फार्मेसी ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह

दोआबा न्यूज़लाइन

फगवाड़ा: शहर के जीएनए यूनिवर्सिटी के जीएनए स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा 21 से 25 सितंबर तक विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह मनाया गया। इस वर्ष का विषय “स्वस्थ भारत: रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबला” रहा। सप्ताह भर फार्मा क्विज, नुक्कड़ नाटक, रील मेकिंग, स्किटून्स, पोस्टर प्रेजेंटेशन, मॉडल मेकिंग सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार एवं उचित उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नसीराबाद गांव में एएमआर जागरूकता रैली भी आयोजित की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने फार्मासिस्ट की शपथ भी ली। समारोह का समापन सम्मान एवं पुरस्कार समारोह के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं आयोजन टीम को सम्मानित किया गया। वहीं प्रिंसिपल/हेड डॉ. नीरज चौधरी ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और उनके प्रयासों की सराहना की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों को बधाई दी।

Related posts

जालंधर में दिन-दिहाड़े घर में घुसकर लाखों के गहने और नगदी ले उड़े चोर, CCTV में कैद आरोपी  

DAVIET कॉलेज ने जीती टेबल टेनिस चैंपियनशिप

जालंधर में संसद हरभजन सिंह के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन, केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी