जालंधर के गाजी गुल्ला अंडर ब्रिज का फिर टूटा गार्डर, बाल-बाल बचा ट्रक चालक

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के गाजी गुल्ला स्थित रेलवे अंडर ब्रिज पर उस समय हड़कंप मचा गया जब सामान से लदे एक ट्रक के टकराने से ब्रिज का एक भारी भरकम गर्डर टूट कर निचे गिर गया और खंबा भी टेड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि गर्डर टूटने के कारण ट्रक बीच में फंस गया और फाटक के दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनि नुकसान नहीं हुआ लेकिन पुल के पिल्लर को काफी नुकसान पहुंचा है।

वहीं घटना के वक़्त वहां मौजूद लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, जब यहां गार्डर टूटा हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। जिससे स्थनीय निवासी बहुत गुस्से में हैं कि गर्डर की मरम्मत को अभी कुछ ही समय हुआ था कि फिर वही स्थिति पैदा हो गई। लोगों का कहना है कि राहत की बात यह है कि जिस वक्त गार्डर गिरा, उसके नीचे से कोई दोपहिया वाहन या पैदल यात्री नहीं गुजर रहा था वरना भारी नुकसान हो सकता था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी ताकि क्रेन की मदद से फंसे हुए ट्रक को निकाला जा सके और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सके।

वहीं ट्रक ड्राइवर का कहना है कि वह लुधियाना से आया है और लेदर काम्प्लेक्स सामान डिलीवर करने जा रहा था। इस दौरान उसने कबूल किया है कि हादसे के वक्त वह गाड़ी में अकेला था और उसे ऊंचाई का सही अंदाजा नहीं लग पाया और गाड़ी ऊपर लगे गार्डर से टकरा गई। ड्राइवर के अनुसार उसने घटना की सूचना तुरंत अपने मालिक को दे दी है, जिन्होंने जल्द मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया।

Related posts

जिला महिला कांग्रेस शहरी ने सिलेंडर उठाकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका PM मोदी का पुतला

लायलपुर खालसा कॉलेज के रेड रिबन क्लब को यूथ सर्विसेज़, पंजाब ने किया सम्मानित

Jalandhar के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में बाबा साहेब की प्रतिमाएं हटाने की कही बात