गाखल परिवार स्वर्गीय एस. नसीब सिंह गाखल की स्मृति में हर वर्ष करवाएगा भारत स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताएं

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर : गांव गाखल में गाखल परिवार द्वारा हर वर्ष अक्टूबर माह में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब स्टेडियम में भारत स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे भारत वर्ष से शीर्ष पहलवान भाग लेंगे।

जानकारी देते हुए गाखल ग्रुप के चेयरमैन अमोलक सिंह गखल, पलविंदर सिंह गखल और इकबाल सिंह गखल ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। उपरोक्त प्रतियोगिताएं पद्मश्री अंतरराष्ट्रीय पहलवान करतार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के दौरान व्यवस्थाओं की देखरेख तीरथ गाखल, मनी गाखल, नत्था सिंह गाखल, जसपाल सिंह गाखल, गोपी गाखल अमेरिका, निर्मल सिंह गाखल, गुरचरण सिंह करेंगे। वहीं सरदार रणजीत सिंह टूट के परिवार की ओर से पहलवान को 2 क्विंटल बादाम भी दिए जाएंगे।

गाखल ने कहा कि उपरोक्त प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों व युवाओं में ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनमें खेल भावना पैदा करना तथा देश को अच्छे खिलाड़ी प्रदान करना है।

इस दौरान गुलबिंदर सिंह गाखल, हरजिंदर सिंह लिधर, अवतार सिंह गाखल, सतनाम सिंह नंबरदार सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

Related posts

पंजाब कांग्रेस में कलह, MLA परगट-पूर्व विधायक किक्की ने दिया इस्तीफा

जालंधर : इस इलाके में लगी भीषण आग, मचा हड़कप

Jalandhar: बर्लटन पार्क में इस बार नहीं लगेगी पटाका मार्किट, DC ने जारी किए आदेश, जानें वजह…