जालंधर में कई लोगों को करोड़पति बनाने वाले लोटरी वाले की चमकी किस्मत, ड्रा में निकली 1 लाख की लॉटरी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में करीब 45 साल से लॉटरी का काम कर रहे एक लोटरी विक्रेता की किस्मत रातों रात तब बदल गई जब उसकी 1 लाख की लॉटरी निकल गई। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक के पास कुकरेजा लॉटरी विक्रेता ने अचानक अपनी किस्मत आजमाने की सोची और अपनी ही दुकान से एक लॉटरी डाल ली। लेकिन खास बात तो यह रही कि जब उसने लॉटरी का ड्रा देखा तो उसमें उसका एक लाख रुपए का इनाम निकला हुआ था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कुकरेजा लॉटरी संचालक सरबजीत ने बताया कि उसकी दुकान पर लॉटरी की 10 टिकटों की एक कॉपी बच गई थी। जिसमें से उसने 120 रुपए की एक टिकट खुद रख ली। शनिवार को इसी टिकट पर 1 लाख रुपए का पहला इनाम निकला। यह राजश्री की लॉटरी 120 रुपए की टिकट थी। सरबजीत का इनाम निकलने के बाद से परिवार में ख़ुशी का माहौल है।

बता दें कि सरबजीत की लॉटरी की दुकान से अब तक 7-8 ग्राहकों के बड़े इनाम निकल चुके हैं, लेकिन पहली बार खुद उनकी टिकट पर इनाम आया है। इनाम निकलने की बात का पता चलने के बाद से सरबजीत की दुकान पर उसे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही लॉटरी विक्रेता ने बताया कि उसकी दुकान पर उससे पहले भी कई लोगों के इनाम निकल चुके हैं।

Related posts

HMV कॉलेज की छात्राओं ने बी.वॉक. ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग Sem-4 के नतीजों में किया शानदार प्रदर्शन

APJ कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स में हिंदी-दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया हिंदी-सप्ताह

जालंधर में देर रात तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय गंभीर घायल