शहीद उधम सिंह नगर रॉक गार्डन में ओपन जिम का पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने किया उद्घाटन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र के वार्ड नंबर 65 के तहत शहीद उधम सिंह पार्क में टहलने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए एमपी चरणजीत सिंह चन्नी के एमपी लेड फंड से एक ओपन जिम लगवाया गया। इस अवसर पर सेंट्रल हलके के पूर्व एमएलए राजिंदर बेरी ने इसका उद्घाटन किया। राजिंदर बेरी ने कहा कि एमपी चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए फंड जारी किए गए हैं। उन फंडों के तहत विभिन्न पार्कों में ओपन जिम, बेंच, झूले लगाए जा रहे हैं। अन्य विकास कार्यों के लिए भी ग्रांट जारी की गई है।

इस अवसर पर शहीद उधम सिंह नगर रॉक गार्डन पार्क सोसायटी ने राजिंदर बेरी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर पार्षद जसलीन सेठी, विद्या सागर प्रेसिडेंट रॉक गार्डन, राकेश नंदा चेयरमैन, पीआर कालरा, भाटिया, विजय सलवान सोशल वर्कर, जीवन कुमार, बीके भल्ला, ब्लॉक प्रेसिडेंट राजेश जिंदल, पंजाब कांग्रेस सेक्रेटरी राजिंदर लाडी, चंदन वासन, ब्रह्म देव सहोता, यशपाल सफारी, विक्की अबादपुरा, महिला कांग्रेस से पल्लवी अबादपुरा, राजिंदर सहगल, भारत भूषण मौजूद थे।

Related posts

जालंधर में 3 भाईयों की निर्माणाधीन कोठियों पर चोरों का धावा, ताले तोड़कर बाथरूम की महंगी फिटिंग ले हुए फरार

APJ कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स में 3 सप्ताह से चल रही स्किल एन्हांसमेंट क्लासेस के समापन समारोह का शानदार आयोजन

LKCTC में आयोजित “लोकतंत्र की आवाज़ें: मीम बनाने की प्रतियोगिता”