जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डिप्टी CM पर Firing, कोशिश नाकाम, हमलावर मौके पर गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर एक शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। हमले के दौरान डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी उनके साथ थे। गनीमत रही कि हमले में दोनों सुरक्षित हैं। घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में स्थित एक शादी समारोह की बताई जा रही है।

हमलावर कमल सिंह जामवाल की Pic

घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने 70 वर्षीय हमलावर कमल सिंह जामवाल को मौके पर ही पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि जम्मू में फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। समारोह के दौरान जब दोनों नेता बाहर अपनी गाड़ियों की ओर बढ़ने लगे, तभी हमलावर कमल सिंह ने अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग के समय भीड़ में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हमलावर को पकड़कर उसकी पिस्तौल छीन ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हमलावर कमल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। यही मेरा मकसद था।

Related posts

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 1 शराब तस्कर को किया काबू, 20 पेटी पंजाब किंग व्हिस्की ब्रांड शराब बरामद

जालंधर पुलिस ने 2 फोन स्नैचर किए गिरफ्तार, चोरी का एक मोबाइल और घटना में इस्तेमाल एक्टिवा बरामद

जालंधर ग्रामीण पुलिस के CIA स्टाफ की सख्त कार्रवाई, 20 किलो डोडा चूरा पोस्त सहित 1 गिरफ्तार