जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में फ़ैक्ट्री में आग, फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर आग पर पाया काबू

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में शिव पूरी रोड़ पर एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि बस्ती दानिशमंदा में शिव पूरी रोड़ पर स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना के बाद फ़ैक्ट्री के कर्मचारियों ने खुद आग बुझाने के प्रयास किए और साथ ही साथ दमकल विभाग को भी इसकी सूचना दी। आग का काला धुआँ देखते ही देखते काफी दूर तक फैल गया। फ़ैक्ट्री में आग लगने की खबर से इलाके में अफरा- तफरी मच गई।

वहीं फैक्ट्री में आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की टीमें पहुंची और आग बुझाने के कार्य में लग गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद कुछ घंटे में आग पर काबू पा लिया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग में कुछ लोग भी झुलसे हैं हालांकि कुछ लोगों द्वारा इस बात से इंकार किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

Related posts

जालंधर में You Like Mobile शॉप का शुभारंभ, अश्वनी अग्रवाल ने रिबन काटकर किया उद्घाटन

जालंधर में सोमवार देर रात 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर, इनोवा सवार 2 व्यक्ति गंभीर घायल

‘रचनाज’ में 1 जुलाई से शुरू मेगा फैशन सेल, महिलाओं के परिधानों पर मिलेगा 60% तक का आकर्षक डिस्काउंट