फिरोजपुर मंडल के प्रबंधक संजीव द्वारा 27 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को प्रदान किया करोड़ों का समापन देय भुगतान

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में 15.06.2026 को मई 2026 के दौरान सेवानिवृत्त हुए कुल 27 रेलकर्मियों को ₹10.49 करोड़ से अधिक का समापन देय भुगतान मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा प्रदान किया गया। सेवानिवृत के पश्चात् 6 तरह का भुगतान किया जाता है जिसमें पीपीओ, ग्रेजुएटी, कम्मुटेशन, लीव इन कैशमेंट, जीआईएस तथा पीएफ शामिल हैं।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने सेवानिवृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया एवं उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हुए कहा कि आपका जीवन स्वस्थ, सुखद और समृद्ध हो। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत रेलकर्मियों से कहा कि अपनी पेमेंट का उपयोग सोच-समझ कर करें तथा अपनी रूचि के अनुरूप स्वयं को व्यस्त रखें ताकि सेहतमंद बने रहें।

वहीं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह ने सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सतर्क करते हुए कहा की वे किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहें। उन्होंने सभी को सलाह दी कि अपनी सेवानिवृत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी के साथ साझा न करें। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता या मार्गदर्शन हेतु कार्मिक शाखा सदैव तत्पर है।  

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय सुमित खुल्लर, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता भूपेन्द्र, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राहुल देव एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्र सरकार के 4 श्रम कोड के विरोध में मजदूरों के हक में आई कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सिस्ट स्टेट कमेटी

जालंधर के DC दफ्तर के बाहर महंगाई को लेकर किसानों का प्रदर्शन, पंजाब CM मान सहित PM मोदी का फूंका पुतला

फिरोजपुर में भयानक Accident , पिकअप और ट्राले की टक्कर में 8 की दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर घायल