दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर : महानगर में चोरों के होंसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे है, उन्हें न तो पुलिस का डर है न ही पकड़े जाने का भय। ताजा मामला जालंधर के भगवान बाल्मीकि चौक से सामने आया है जहां दिन दिहाड़े भरे बाजार लूटेरे एक मेडिकल स्टोर में घुसे और वहां बैठी महिला पर हमला कर उसकी सोने की चैन छीनकर और उसे लहूलुहान छोड़ वहां से फरार हो गए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। दिनदिहाड़े भरे बाजार हुई इस घाट के बाद मार्किट के दुकानदार दहशत में हैं। पीड़ित घायल महिला की पहचान आशा रानी के रूप में हुई है।
घटना के बाद महिला के शोर मचने पर आसपास के लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे और महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जिसके बाद वहां मौजूद दुकानदारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पहुंची पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि वह किस दिशा में गए हैं।
वहीं चश्मदीदों से मिली जानकारी के मुताबिक लुटेरे वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके में घूमकर रेकी कर रहे थे। जिसके कुछ देर बाद वे ग्राहक बनकर मेडिकल स्टोर में आए और वहां बैठी महिला आशा रानी के साथ लूटपाट की। जब महिला ने विरोध करने और शोर मचने की कोशिश की तो लूटेरों ने उनके सर पर तेजधार हथियार से हमला किया और उन्हें घायल कर उनकी सोने की चेन छीनकर वहां से फरार हो गए।
वहीं घटना की सूचना पाकर थाना चार की प्रभारी अनु भी टीम के साथ मौके पर पहुँचीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान पता लगाने की कोशिश की जा रही है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में दाल दिया जाएगा।