जालंधर में आज किसानों ने किया DC दफ्तर का घेराव,11 से 3 बजे तक चला धरना प्रदर्शन

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज सयुंक्त किसान मोर्चे की कॉल पर किसानों ने डीसी दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान कई किसान नेता यहां पहुंचे। उन्होंने यहां पंजाब सरकार और सीएम भगवंत भगवंत मान की जमकर निंदा की। किसान नेताओं ने कहा कि भगवंत मान की सरकार फेल सरकार है। इस दौरान एक किसान नेता ने कहा कि यह त्योहारों का टाइम चल रहा है कि लेकिन हमें मजबूर होकर अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर उन्होंने हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो मजबूर होकर उन्हें कड़े कदम उठाने पडेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

DC दफ्तर का आज घेराव करेंगे किसान,11 से 3 बजे तक चलेगा प्रदर्शन

पंजाब के जालंधर में आज किसानों ने डीसी दफ्तर का घेराव करने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार ये घेराव सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इस प्रदर्शन का ऐलान किसान संगठनों द्वारा संयुक्त किसान मोर्चे की कॉल पर किया गया था। बताया जा रहा है कि संयुक्त किसान मोर्चे ने पंजाब सरकार के साथ इमरजेंसी ऑनलाइन मीटिंग की थी। जिसमें उन्होंने सरकार से धान की खरीद और लिफ्टिंग में तेजी लाने की मांग की है।

किसानों ने कहा है कि मंडियों के हालात और लिफ्टिंग के हालातों को देख कर लगता है कि एमएसपी से कम रेट पर धान बेचनी पड़ेगी। साथ ही डीएपी खाद की कालाबाजरी की वजह से उन्हें नहीं मिल रही है। इसी के चलते आज जालंधर प्रशासनिक कार्यालय का किसानों द्वारा घेराव किया जाएगा।

मोर्चा ने कहा कि जो हालात हैं, उन्हें देखते हुए एमएसपी से कम रेट पर धान बेचने को मजबूर हो गए हैं। इसी कारण डीसी दफ्तरों का घेराव किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चे ने इमरजेंसी ऑनलाइन मीटिंग करके धान की खरीद और लिफ्टिंग में तेजी लाने के लिए पंजाब सरकार से मांग की है। इसी के चलते आज जालंधर प्रशासनिक कार्यालय का किसानों की ओर से घेराव किया जाएगा।

Related posts

जालंधर को मिली पहली महिला पुलिस कमिश्नर, IPS अधिकारी धनप्रीत कौर ने संभाला चार्ज

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 15 पेटी अवैध शराब जब्त

Daily Horoscope : आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बने काम बिगड़ेंगे