हुक्का बार रेड में फंसे फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

दोआबा न्यूज़लाईन (मुंबई//मनोरंजन,बॉलीवुड)

मुंबई: मुंबई पुलिस ने बीती रात एक सूचना के आधार पर एक हुक्का पार्लर में छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस छापामारी के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी समेत 13 अन्य लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि इन सभी को पुलिस ने पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने हुक्का बार से 4,400 रुपए नकद और 9 हुक्का पॉट जब्त किए हैं। पकडे गए सभी लोगों पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

रेड से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार फोर्ट इलाके में होटल सबालन हुक्का पार्लर में बीती रात पुलिस की रेड हुई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हुक्का पार्लर में तंबाकू का सेवन किया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी की और मुनव्वर सहित 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। बता दें कि मुनव्वर फारुकी ‘बिग बॉस 17’ के भी विनर भी रह चुके हैं।

गौर करने योग्य बात यह है कि विवादों में मुनव्वर का नाम आना यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी 2021 में मुनव्वर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। उन्होंने अपने एक स्टैंड अप एक्ट के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित कमेंट किए थे। जिसके आधार पर उनपर कई राज्यों में FIR भी दर्ज हुई थी। यहां तक की उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और वे 37 दिन तक जेल में भी रहे थे।

Related posts

पंजाबी एक्टर बिन्नू ढिल्लों ने जालंधर में शुरू किया नया ज्वेलरी ब्रांड “TVISVA”, शोरूम का आज हुआ उद्घाटन

40 की उम्र में दूसरी बार माँ बनने वाली है बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, बेटे वायु के माता-पिता हैं सोनम और आनंद

अलविदा राजवीर! पंचतत्व में विलीन हुआ पंजाबी गायक जवंदा, पैतृक गांव में बेटे ने चिता को दी मुखाग्नि