40 की उम्र में दूसरी बार माँ बनने वाली है बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, बेटे वायु के माता-पिता हैं सोनम और आनंद

दोआबा न्यूजलाइन

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा के घर खुशियां आने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस सोनम कपूर 40 की उम्र में दूसरी बार माँ बनने वाली हैं। कहा यह भी जा रहा है कि इस वक्त सोनम अपनी प्रेगनेंसी की सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं। खबरों की माने तो जल्द सोनम अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट कर सकती हैं। हालांकि अभी तक सोनम या आनंद आहूजा ने प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं की है।

कहा यह भी जा रहा है कि पिंकविला में छपी खबर के अनुसार शादी के सात साल बाद सोनम और उनके बिजनेसमैन पति आनंद अहूजा अपना दूसरा बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। कपूर और आहूजा दोनों ही फैमिली नए मेहमान की स्वागत की तैयारियों में लगा हुआ है। हालांकि अब तक सोनम या उनके पति के तरफ से कोई भी हिंट नहीं दिया गया है।

बता दें कि साल 2018 में सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ से शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। वहीं शादी के चार साल बाद 2022 में सोनम ने बेटे वायु को जन्म दिया था। दरअसल सोनम पति आनंद और बेटे वायु के साथ अधिकांश समय लंदन में रहती हैं।

Related posts

पंजाबी सिंगर करणदीप को आया Heart Attack, वीडियो जारी कर युवाओं से की ये खास अपील

लुधियाना की इंस्टा इन्फ्लुएंसर ‘भाभी चुम्मेवाली’ को अश्लील कंटेंट मामले में मिली जमानत, वीडियो जारी कर खुद की पुष्टि

तीसरी शादी की खबर पर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने लगाई मोहर, 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी संग करेंगे सीक्रेट मैरिज