जालंधर नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों ने भर्तियों की मांग को लेकर दिया धरना

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर (पूजा मेहरा) नगर निगम में दर्जा चार के कर्मचारियों की पक्की भर्ती को लेकर सरकार ने जो प्रक्रिया अपनाई है, उसके विरोध में निगम यूनियनों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही 2 दिन से रोजाना दो घंटे के लिए निगम कर्मचारी दफ्तर में धरना दें रहे हैं। प्रधान बंटू सभरवाल, शमी लूथर, रिम्पी कल्याण, हितेश नाहर, मनीष बाबा, विनोद मद्दी और राजन कल्याण की अध्यक्षता में सैकड़ो निगम कर्मचारियों ने कमिश्नर ऑफिस समक्ष रोष धरना दिया और जमकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान निगम कमिश्नर ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में संशोधन हेतू सरकार को पत्र लिख दिया है और जल्द ही यूनियन नेताओं की मुख्यमंत्री और चंडीगढ़ बैठे अधिकारियों से बैठक करवा दी जाएगी।

यूनियन नेताओं का कहना है कि अधीनस्थ कर्मचारी बोर्ड के माध्यम से भर्ती उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हैं। यह भर्ती नगर निगम या कमिश्नर स्तर पर की जाए ताकि स्थानीय लोगों को ही भर्ती किया जा सके। अगर बाहरी लोग भर्ती होते है तो शहर की सफाई व्यवस्था में मुश्किलें आ सकती है। आगे कर्मचारियों ने कहा कि अगर फिर भी हमारी मांगे न मानी गई तो आने वाले समय में दो दिन के लिए काम भी ठप्प रखा जा सकता है।

Related posts

SGL ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਮੁਫ਼ਤ ਲਿਵਰ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ

Jalandhar देहात पुलिस नें पकड़े 2 नशा तस्कर, हेरोइन सहित 104 नशीली गोलियां बरामद

DAVIET ने विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए चलाया वृक्षारोपण अभियान