Breaking: चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदा कर्मचारी, मौके पर मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदकर एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर सचिवालय में तैनात पुलिस कर्मचारी और अन्य स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे और एम्बुलेंस को बुलाया। मृतक की पहचान बलवंत सिंह निवासी पंचकूला के तौर पर हुई है।

वहीं घटना की सुचना पाकर सचिवालय में एम्बुलेंस पहुंची और उसमें मौजूद डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर व्यक्ति की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल भिजवा दिया और मृतक के परुजनों को सुचना दे दी।

बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति बिजली निगम में कार्यरत था और आज सुबह विजिटर पास बनवाकर एक अधिकारी से मिलने सचिवालय आया था। पास में उन्होंने पांचवीं मंजिल पर स्थित हरियाणा पावर जनरेशन कॉपोर्रेशन के कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स से ऑफिशियल वर्क को मिलने का कारण बताया था। मौके से मृतक के पास उनका एंट्री मिला है जिसमें सचिवालय में उनकी एंट्री 10:22 पर हुई थी।

Related posts

चंडीगढ़ के मशहूर चौक का नाम पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के नाम पर रखा गया, जन्मदिन पर आज हुआ उद्घाटन

शिमला में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एहतियात के चलते खाली करवाए गए स्कूल

जालंधर में चोरों में खत्म हुआ पुलिस का डर, दिन-दिहाड़े भरे बाजार मेडिकल स्टोर में घुसकर महिला पर हमला कर लूट