दोआबा न्यूज़लाइन
पंजाब : मोगा से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायिका डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ऊपर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गाज गिरी है।
विधायक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी किया है। और उन्हें पेश होने के भी आर्डर मिले है। मिली जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित ED ऑफिस में संबंधित संपत्तियों के दस्तावेजों के साथ पेश होने को कहा गया है।
बीते दिनों पहले ED ने विधायक के घर पर 36 घंटे तक छापेमारी की थी। ED का आरोप है कि सरकारी जमीनों के कथित फर्जी इंतकाल, संपत्तियों को रिश्तेदारों के नाम ट्रांसफर किया हैं। सरकारी जमीनों का फर्जीवाड़े के भी गंभीर आरोप लगे है। ईडी ने विधायका का मोगा स्थित आवास, आइकॉन हाइट्स का फ्लैट, पति डॉ. राकेश अरोड़ा और सहयोगियों से जुड़ी संपत्तियां तथा उनके पति से संबंधित नशा मुक्ति केंद्र में छापेमारी की थी।
ईडी की रेड खत्म होने के बाद विधायक के समर्थकों ने पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया था। विधायक ने आरोप लगाया था कि पूछताछ के दौरान उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया गया और मंत्री पद का ऑफर भी दिया गया। उन्होंने किसी भी गलत काम में शामिल होने से इनकार किया था।
महिला AAP विधायक पर ED की रेड, जानें पूरा मामला
पंजाब : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मोगा से आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विधायक डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गई है। क्योकि उनके निवास स्थान पर बुधवार सुबह ED ने रेड की है।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली और चंडीगढ़ से ED की टीमें जांच के लिए पहुंची हैं। टीम ने मोगा स्थित घर और मोगा-लुधियाना रोड पर आइकन फ्लैटों की तलाशी भी ली। इस कार्रवाई के दौरान CRPF ने घेरा डाल रखा है। अमनदीप पंजाब में AAP की महिला विंग की प्रधान भी हैं। इस दौरान विधायक पर ईडी का शिकंजा कसने के बाद उनके समर्थक भड़क गए। उन्होंने घर के बाहर इकट्ठा होकर ED के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान आप के नेता आरोप लगा रहे है कि विधायक पर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाला जा रहा है।