केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने PM मोदी के पुतले के साथ जलाया कांग्रेस का झंडा

दोआबा न्यूज़लाइन

केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते नजर आये कांग्रेस वर्कर

जालंधर : जालंधर के कंपनी बाग चौक (श्री राम चौक) पर कांग्रेस द्वारा शनिवार सुबह UPI टैक्स के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन प्रदर्शन के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब UPI टैक्स के खिलाफ PM मोदी का पुतला फूंकते हुए एक कार्यकर्त्ता के हाथ में पकड़ा गया कांग्रेस का झंडा भी आग की चपेट में आ गया और जल गया।

यही नहीं, प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाते नजर आए। ऐसा होने पर मौके पर कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि बाद में किसी के पीछे से कहने के बाद उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाने शुरू किए। वहीं मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्थिति संभालने की कोशिश की।

Related posts

APJ कॉलेज में NSS दिवस पर NSS@24:24 थीम के अंतर्गत एक्ट आफ सर्विस की मुहिम का शानदार आगाज़

HMV कॉलेज में शुभ आरंभ फ्रेशर्स पार्टी 2026 का आयोजन

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के SHOs ट्रांसफर, पढ़ें List…