जालंधर की दिलकुशा मार्केट में ड्रग्स विभाग की छापामारी, लाखों की दवाईयां जब्त

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर की दिलकुशा मार्केट में गुप्ता एजैंसीज में ड्रग विभाग की टीम ने अचानक छापामारी की। मिली जानकारी के अनुसार ड्रग्स विभाग की टीम ने बीते दिन गुप्ता एजैंसीज में छापामरी की। इस दौरान टीम ने शॉप से 4 लाख रुपए की ऐसी दवाइयां जब्त की जिनको कोल्ड चैन मेंटेन किया बिना ही रखा हुआ था।

इस छापामारी के संबंध में जानकारी देते हुए जोनल लाइसैंसिंग अथॉरिटी सुधा बहल के नेतृत्व में ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर्स परमिंदर सिंह, अनुपम कालिया व सीनियर असिस्टैंट दिनेश कुमार की टीम ने जब उक्त दुकान पर छापामारी की तो देखा कि वहां पर रखा हुआ डीप फ्रीज बंद पड़ा था और उसमें भारी मात्रा में ऐसी दवाइयां तथा वैक्सीन पड़ी थी जिनको 2 से 8 डिग्री तक के टेंपरेचर पर स्टोर करना होता है।

इस संबंध में दुकान के मालिक तनुज गुप्ता से डीप फ्रिज बंद होने के बारे में पूछा तो उसने यह कहा कि फ्रिज कल रात को ही बंद हुआ है। टीम को उसकी बात पर संतुष्टि इसलिए नहीं हुई क्योंकि फ्रिज की हालत देखकर ही पता चल रहा था कि वह पिछले काफी समय से बंद पड़ा है। जिसके बाद ड्रग्स विभाग की टीम ने वहां से 18 प्रकार की ऐसी दवाइयां जब्त की, जिनकी कीमत लाखों रुपए थी। जोनल लाइसैंसिंग अथॉरिटी ने बताया कि वह तो दुकानदार के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जालंधर में बिजली कटों को लेकर अकाली दल का विरोध प्रदर्शन, पंजाब सरकार को उग्र संघर्ष की दी चेतावनी

जालंधर में बिस्कुट-नमकीन बनाने वाली फ़ैक्ट्री में भीषण आग, बाल- बाल बचा ऊपरी मंजिल पर सो रहा मालिक का परिवार

Daily Horoscope: बुधवार के दिन आज इन 7 राशियों पर गणपति बप्पा की बनी रहेगी विशेष कृपा, पढ़ें राशिफल…