जालंधर के उजाला नगर में आवारा कुत्तों को लेकर दो पक्षों में विवाद

जालंधर : जालंधर शहर के उजाला नगर स्थित कालोनी में आवारा कुत्तों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक -दूसरे पर खूब लात घूसे चले। जोकि गली में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। कॉलोनी का एक पक्ष गली के आवारा कुत्तों को फीड देता है, और उनकी देखभाल करता है। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध जताया , उन्होंने कहा कि आवारा कुत्ते गली में आने – जाने वालों को काटते हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया।

जानकारी देते हुए थाना डिविज़न नंबर 5 के एस SHO यादविंदर सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की तरफ से लिखत में शिकायत आ चुकी है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। कानून के हिसाब से बनती कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

HMV कॉलेज में श्रद्दापूर्वक मनाया गया वेद प्रचार सप्ताह का समापन समारोह

APJ कॉलेज की छात्रा शोभना ने वियतनाम की राजधानी हनोई में कॉलेज का किया प्रतिनिधित्व

DAV के 26 स्टूडेंट्स की बैंकिंग, फाइनेंस और कॉमर्स सेक्टर कंपनियों में हाई पैकेज पर प्लेसमेंट