लखनऊ में डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग, हवा में अचानक बंद हुआ डिस्प्ले

दोआबा न्यूज़लाइन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज सुबह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकप्टर एक बड़े हादसे का शिकार होते – होते बच गया। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के हेलीकाप्टर ने लखनऊ के ला मार्टिनियर स्कूल के ग्राउंड से उड़ान भरी थी जिसके थोड़ी देर बाद तकनीकी खराबी की वजह से पायलट ने सूझबूझ दिखते हुए हेलीकॉप्टर को अमौसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया और वहां उसकी एमर्जेन्सी में सेफ लैंडिंग करवाई गई।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय डिप्टी सीएम केशव मौर्य कौशांबी के सयारा में केशव बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करने जा रहे थे। लेकिन जैसे ही हेलीकाप्टर ने उड़ान भरी उसके करीब 50 किलोमीटर दूर बछरावां में अचानक हवा में हेलीकॉप्टर का डिस्प्ले बंद हो गया। पायलट हेलीकाप्टर में आई खराबी को समझ गया और उसने तुरंत लखनऊ ATC से संपर्क किया और हेलीकाप्टर की अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई। इस दौरान ही हेलीकाप्टर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पुरे केबिन में धुआं-धुआं ही धुआं हो गया।

वहीं अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच हेलीकॉप्टर को उतारा गया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके बाद सुरक्षा और तकनीकी टीमें हेलीकाप्टर की जांच में जुट गईं।

Related posts

संगरूर में भाजपा कार्यालय पर हमला, पेट्रोल बम से दफ्तर में आग लगाने की कोशिश, बड़ा हादसा टला

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत हर तीन माह बाद जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध करबाई जा रही पौष्टिक राशन किट

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने दिया जालंधर शहरी नवनियुक्त जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की को आशीर्वाद