जालंधर की मिट्ठू बस्ती में 1 नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा, मौके से आरोपी गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आज पंजाब सरकार की “युद्ध नशे विरुद्ध मुहीम” के तहत कार्रवाई करते हुए शहर के मिट्ठू बस्ती के गुरु नानक पूरा में 1026 नंबर घर पर, जो एक एक तस्कर विक्रम सिंह उर्फ़ विक्की का है पर पीला पंजा चला दिया। यह कार्रवाई पुलिस और नगर निगम जालंधर की टीम द्वारा आज संयुक्त रूप में की गई। इस दौरान कार्रवाई करने गई पुलिस ने घर से नशा तस्कर विक्रम सिंह उर्फ़ विक्की को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। यह कार्रवाई एसीपी आतिश भाटिया और एसएचओ नरेंद्र की अगुवाई में की गई।

वहीं मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंचे निगम के अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण के चलते घर के मालिक विक्रम सिंह उर्फ विक्की को कई बार नोटिस भेज गया था लेकिन उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया और न ही तारिक पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद से आज इस घर पर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई हाउस नंबर 1026 में रहने वाले विक्रम सिंह उर्फ लक्की पुत्र मनजीत सिंह के खिलाफ की जा रही थी। 

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगम की टीम ने घर को तोड़ना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विक्रम सिंह उर्फ लक्की एक आदतन अपराधी है और उस पर कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें एक्साइज एक्ट, मारपीट व लड़ाई-झगड़े और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी विक्की लंबे समय से इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था।

Related posts

जालंधर के रामामंडी बाजार में तहबाजारी टीम की कार्रवाई, हटाए गए अवैध कब्जे

जालंधर के पठानकोट चौक पर पुलिस ने जब्त की गौवंश से भरी गाड़ी, 2 लोग गिरफ्तार

BREAKING: जालंधर में 25 सितंबर को स्कूल-कॉलजों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी का ऐलान, DC ने जारी किए आदेश