जालंधर : गन्ने के खेत में मिला शव, कुत्तों ने नोचकर किया बुरा हाल

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर : जालंधर में किशनगढ़ के गांव नौगजा के पास गन्ने के खेत में करीब 65 साल के बुजुर्ग का शव मिला है। जिसे कुत्तों ने नोचकर खा लिया। शव की हालत इतनी बुरी थी कि उसकी पहचान नहीं हो सकी। मौके से खून से लथपथ हड्डियों का कंकाल ही बरामद हुआ है। शव का एक हाथ धड़ से चिपका हुआ था और शरीर खून से लथपथ था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सबंधित थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर रही है।

मिली जानकारी मुताबिक शव किसी संत का लग रहा था और उसकी उम्र 60 से 65 वर्ष के आसपास थी। शव की हालत बहुत खराब थी। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में रखा गया है। अगर 72 घंटे में शव की पहचान नहीं होती है तो पुलिस मृतक का अंतिम संस्कार कर देगी।

Related posts

भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम से पंजाब के उद्योगपतियों ने ली राहत की सांस, भारतीय सेना के शौर्य को नमन, भारत सरकार को आभार: सुनील शर्मा

DC और CP ने मौजूदा हालातों के चलते सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा, गलत सूचना फैलाने वालों को दी चेतावनी

जालंधर: नकोदर थाने की पुलिस ने एक नशा तस्कर युवक को किया काबू, 65 नशीली गोलियां बरामद