दोआबा न्यूज़लाइन
मेष (Aries) आज व्यापार में विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य को न दें। उस कार्य को स्वयं करें। राजनीति में कोई उच्च पद उच्च पदस्थ व्यक्ति सहयोगी सिद्ध होगा। किसी पुराने मुकदमे का निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत मिल रहे हैं।
उपाय : आज माथे पर केसर का तिलक लगाए और थोड़ी पीली सरसों या पीला रुमाल अपने पास रखें।
वृषभ (Taurus) आज पारिवारिक दायित्व का भार बढ़ सकता है। अपने सगे संबंधियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। विवाद आदि में वाणी पर संयम रखें। जो कुछ कहे सोच विचार कर कहें. जब तक कार्य न बन जाए उसकी चर्चा न करें।
उपाय : सायं काल उगते हुए चंद्रमा को प्रणाम करें। अपनी माता के प्रति श्रद्धा का भाव रखें और उनके चरण स्पर्श करें।
मिथुन (Gemini) आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव युक्त रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष बना रहेगा। अधिक वाद-वाद वाली स्थिति से बचें। किसी के बहकावे में न आए। व्यस्तता के क्षेत्र में किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा। आजीविका क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा।
उपाय : भगवान सत्यनारायण की कथा करें अथवा कराएं. अंधों को भिक्षा दें।
कर्क (Cancer) आज व्यापार में भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। फोर्स से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। राजनीति में आपके साहस एवं पराक्रम को देख विरोधी भी सन्न रह जाएंगे। नौकरी में आपकी कार्यशाली की सराहना होगी।
उपाय : प्रातः उठते ही चीटियों को अपनी शक्कर या बूरा सूखे मेवों में मिलाकर डालें।
सिंह (Leo) आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक उसका किसी से खुलासा न करें। अन्यथा बिगड़ भी सकता है। समस्या को अधिक न बढ़ने दे। उनके शीघ्र समाधान करें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बहुत बढ़ सकता है। समझदारी पूर्वक कार्य करें।
उपाय : आज 28 मयूर के पंखों से स्वयं का झाड़ लगाएं। अपने गड्ढे के नीचे 21 मयूर के पंख रखें।
कन्या (Virgo) आज नवीन व्यापार शुरू करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। नौकरी में मनचाहा कार्य करने को मिलेगा। किसी प्रियजन के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय : किसी की हत्या न करें और न कराएं।
तुला (Libra) आज अपनी महत्वपूर्ण कार्य के बारे में विरोधी पक्ष को न बताएं। वह आपकी योजना में बाधा डालेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगीजनों साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार से अपनी मन को कार्य में व्यस्त रखने की कोशिश करें।
उपाय : आज स्फटिक शिवलिंग का अभिषेक करें। और भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें।
वृश्चिक (Scorpio) आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। किसी उच्च पदस्थ प्रतिष्ठित व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा। किसी व्यापारिक साझेदार के कारण व्यापार में उन्नति कारक परिवर्तन होने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी में आपकी लगन एवं इमानदार कार्यशैली उच्चाधिकारियों को प्रभावित करेगी।
उपाय : आज फिटकरी से अपने दांत साफ करें।
धनु (Sagittarius) आज अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। अन्यथा कार्य क्षेत्र में अकारण किसी से वाद विवाद हो सकता है। व्यापार में बार-बार अपना निर्णय न बदले। जिससे आपके सहयोगियों के मध्य हताशा और असमंजस बढ़ेगी। रोजगार की तलाश में इधर उधर भटकना पड़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों से उचित दूरी बनाकर रखें।
उपाय : आज विधवाओं की सहायता करें उनसे धन न ले।
मकर (Capricorn) आज पारिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ विशेष परेशानियां रहेगी। नौकरी में अपने अधीनस्थ और उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ वाद विवाद, तर्क वितर्क से बचें। व्यापार क्षेत्र में लोगों को परिजनों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से व्यापार में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय : आज श्री हनुमान जी को लाल बूंदी का भोग लगाएं।
मीन (Pisces) आज चल रहे समन्वयक कार्य में प्रगति का सुयोग है। समाज में मान एवं सम्मान मिलेगा। कारोबार में नया समझौता लाभकारी सिद्ध होगा। विरोधी की गतिविधियों का ध्यान रखें।
उपाय : आज तुलसी जी को कच्चा दूध चढ़ाएं।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195