Daily Horoscope : वीरवार के दिन इन 3 राशियों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, करें ये उपाय…

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष राशि (Aries) आज का दिन मिश्रित फलदायी है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus) आपकी जिद या गुस्से के कारण आज कुछ बनते काम बिगड़ सकते हैं। शांति से निर्णय लें।
उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें और माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन करियर और व्यापार के लिए उत्तम रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer) पारिवारिक मामलों में दिन अच्छा गुजरेगा। मन में शांति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।

सिंह राशि (Leo) आज आप पूरे जोश में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: सूर्य देव को जल में रोली मिलाकर अर्घ्य दें।

कन्या राशि (Virgo) फिजूलखर्ची से बचें। किसी के साथ विवाद में न उलझें, धैर्य से काम लें।
उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।

तुला राशि (Libra) आज का दिन रोमांटिक रहेगा। व्यापार में अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय: किसी जरूरतमंद को सफेद वस्त्र या चावल का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वाणी पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में टकराव हो सकता है, समझदारी से काम लें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सुंदरकांड सुनें।

धनु राशि (Sagittarius) बिना सोचे-समझे किसी भी काम में निवेश न करें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या पीले वस्त्र पहनें।

मकर राशि (Capricorn) दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखें।
उपाय: शनिदेव के मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें।

कुंभ राशि (Aquarius) आज आपकी ऊर्जा और चुस्ती-फुर्ती देखने लायक होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: किसी बुजुर्ग महिला या दिव्यांग को भोजन कराएं।

मीन राशि (Pisces) करियर और सूझबूझ से सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
उपाय: बहते जल में तांबे का सिक्का प्रवाहित करें

Related posts

जालंधर के कांग्रेस भवन में पूर्व PM राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की गई पुष्पांजलि

पंजाब सरकार की मेरी रसोई योजना को लेकर AAP नेता कर रहे घटिया राजनीति: राजिंदर बेरी

जालंधर में रिश्तों का क़त्ल: पति ने तवे से पीट-पीट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट