Daily Horoscope : सिंह राशिवालों के रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं, करें ये उपाय…

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष: आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और पढ़ाई में प्रगति के संकेत हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और मसूर की दाल का दान करें।

वृषभ: कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें।
उपाय: अनार का दान करें और मां दुर्गा का स्मरण करें।

मिथुन: काम में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का दिन है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और उड़द का दान करें।

कर्क: करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।
उपाय: गुड़ का दान करें और शिव मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

सिंह: रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। आय में सुधार संभव है। रिश्तों में धैर्य रखें।
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और फल दान करें।

कन्या: आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और मूंग दाल का दान करें।

तुला: निर्णय सोच-समझकर लें। अनावश्यक विवाद से बचें। यात्रा के योग बन सकते हैं।
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और सात प्रकार के अनाज का दान करें।

वृश्चिक: कार्यस्थल पर सतर्क रहें। विरोधियों से सावधान रहें, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी।
उपाय: हनुमान मंदिर में तीन परिक्रमा करें और तिल-गुड़ का दान करें।

धनु: मेहनत का फल मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और फलों का दान करें।

मकर: व्यापार में लाभ के योग हैं। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें।
उपाय: शिव-पार्वती की पूजा करें और काले तिल का दान करें।

कुंभ: नौकरी में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन व्यापार में लाभ होगा।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और अन्न दान करें।

मीन: प्रमोशन और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और फल दान करें।

एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800

Related posts

जालंधर में फिर चली गोली, भार्गव कैंप में अवैध शराब मामले में कार्रवाई करने गई एक्साइज टीम पर हुई फायरिंग

PCMSD कॉलेजिएट स्कूल ने नए स्टूडेंट्स का ‘नवोदय 2026’ में गर्मजोशी से किया स्वागत

जालंधर पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार