दोआबा न्यूज़लाइन
मेष राशि: आज काम में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार और प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
उपाय: पितरों का स्मरण करें और जरूरतमंद को भोजन कराएं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7, 9
वृषभ राशि: मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी या व्यवसाय में लाभ के अवसर बनेंगे। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को अन्न या भोजन दान करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि: एक साथ कई काम आ सकते हैं, इसलिए प्राथमिकता तय करें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अचानक खर्च संभव है।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क राशि: रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। आर्थिक और पारिवारिक स्थिति में राहत मिलेगी। भावनाओं में आकर बड़ा निर्णय न लें।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
सिंह राशि: आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ सकता है। रिश्तों में भी सकारात्मकता रहेगी।
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1, 5, 7, 9
कन्या राशि: योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट संभालकर चलें। अफवाहों पर भरोसा न करें।
उपाय: पितरों का स्मरण कर जरूरतमंद को भोजन कराएं।
शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 5, 7, 9
तुला राशि: करियर में नई संभावना या बदलाव का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि: संपत्ति या व्यवसाय से जुड़े कार्यों में प्रगति हो सकती है। कई स्रोतों से लाभ मिलने के संकेत हैं।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
धनु राशि: लंबे समय से प्रतीक्षित समाचार मिल सकता है। नई जिम्मेदारी आत्मविश्वास बढ़ाएगी। प्रेम संबंधों में सुखद समय रहेगा।
उपाय: केले के पेड़ को जल दें और गुरु मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मकर राशि: मेहनत का फल मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश में विशेषज्ञ की सलाह लें।
उपाय: जरूरतमंद को काले तिल या कंबल का दान करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
कुंभ राशि: नई योजना शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए संपर्क लाभ दे सकते हैं।
उपाय: जरूरतमंद को हरी मूंग का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी
मीन राशि: मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए पर्याप्त आराम लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। बड़े आर्थिक निर्णय आज टालना बेहतर रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करें और पीली वस्तु का दान करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3, 7
एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800