दोआबा न्यूज़लाइन
मेष (Aries) राशिफल: अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, धैर्य से काम लें। रिश्तेदारों के साथ मनमुटाव दूर होगा। दोपहर के बाद आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
उपाय: किसी मंदिर में मिश्री का दान करें।
वृषभ (Taurus) राशिफल: भूमि या वाहन में निवेश करने से बचें। घर में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, अतः शांत रहकर मामलों को सुलझाएं। उपाय: लाल वस्त्र पहनें या अपने पास कोई लाल वस्तु रखें।
मिथुन (Gemini) राशिफल: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने मामलों को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन का दूसरा भाग अधिक अनुकूल रहेगा।
उपाय: गणेश मंदिर में जाकर कपूर जलाएं और उनकी आरती करें।
कर्क (Cancer) राशिफल: कामकाज में भागदौड़ बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी नए समझौते या निवेश से बचें।
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें और जल अर्पित करें।
सिंह (Leo) राशिफल: अटके हुए सरकारी काम प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लव लाइफ के पुराने विवाद सुलझ जाएंगे।
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें और किसी गरीब को मूंग की दाल दान करें।
कन्या (Virgo) राशिफल: व्यापारियों को कोई नया और बड़ा ऑर्डर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से बचें।
उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।
तुला (Libra) राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और मौसमी बदलाव से बचें।
उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
वृश्चिक (Scorpio) राशिफल: कामकाज का दबाव कम होगा और अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु (Sagittarius) राशिफल: सकारात्मक दृष्टिकोण और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। उपाय: जरूरतमंदों को पीले वस्त्र या अनाज का दान करें।
मकर (Capricorn) राशिफल: कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, अतः सावधान रहें। धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें।
उपाय: शनि देव के मंत्रों का जाप करें और पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
कुंभ (Aquarius) राशिफल: वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें। नौकरी में प्रमोशन का योग है। क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है।
उपाय: किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान करें।
मीन (Pisces) राशिफल: जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। घर-परिवार में सामंजस्य बनाकर चलें।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और प्रतिदिन एक रोटी गाय व पक्षियों को खिलाएं।
एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800