दोआबा न्यूज़लाइन
मेष: आज कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। जल्दबाजी में खर्च करने से बचें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
वृषभ: रुका हुआ पैसा मिलने या संपत्ति से जुड़ा लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा।
उपाय: गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।
मिथुन: नई योजना या विचार को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। परिवार से सहयोग मिलेगा।
उपाय: “ॐ गं गणपतये नमः” 21 बार जपें।
कर्क: अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
उपाय: जरूरतमंद को हरी सब्जी दान करें।
सिंह: धन लाभ और करियर में प्रगति के योग हैं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
उपाय: गणेश जी को सिंदूर अर्पित करें।
कन्या: नौकरी और धन के मामले में दिन विशेष रूप से अच्छा रह सकता है। बातचीत से पुराने मतभेद दूर होंगे।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा की 21 गांठें अर्पित करें।
तुला: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।
उपाय: गणेश जी को मोदक चढ़ाकर परिवार के साथ प्रसाद बांटें।
वृश्चिक: प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से लाभ मिल सकता है।
उपाय: गणेश मंदिर में दीपक जलाएं।
धनु: भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। कोई शुभ परिवर्तन संभव है।
उपाय: गणेश जी को पीले फूल अर्पित करें।
मकर: अधूरे काम पूरे होंगे और करियर में नई संभावना सामने आ सकती है। यात्रा से भी लाभ हो सकता है।
उपाय: गणेश जी को गुड़ और दूर्वा अर्पित करें।
कुंभ: स्वास्थ्य और व्यक्तित्व के लिहाज से दिन सकारात्मक रहेगा। नए लोगों से संपर्क लाभदायक हो सकता है।
उपाय: गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।
मीन: आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के संकेत हैं।
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और गणेश जी का स्मरण करें।
एस्ट्रोलॉजर ऋतिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 79868 11800